-
Mulayam Singh Yadav Akhilesh Yadav: मुलायम सिंह यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पिता हैं। दोनों ही यूपी के सीएम रह चुके हैं। 2017 में डिंपल यादव (Dimple yadav) के पति अखिलेश यादव ने पिता से सपा अध्यक्ष का पद अपने पास ले लिया। फिलहाल मुलायम मैनपुरी से लोकसभा सांसद हैं और अखिलेश संसद में आजमगढ़ का नेतृत्व करते हैं।
-
मुलायम सिंह यादव 81 साल के हो चुके हैं। उनके लगातार अस्वस्थ रहने की खबरें आती रहती हैं। अब वह डॉक्टरों द्वारा बताया डाइट चार्ट ही फ़लो करते हैं।
-
मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार भगवान कृष्ण का भक्त रहा है। मुलायम कुद भी बड़े कृष्णभक्त रहे हैं।
-
किशोरावस्था से ही मुलायम जन्माष्टमी का व्रत रखते आए हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने उपवास रखान छोड़ दिया है।
-
मुलायम के बेटे और डिंपल यादव के पति अखिलेश भी व्रत रखते हैं। वह नवरात्रों में नौ दिन का उपवास रखते हैं।
-
डिंपल यादव की देवरानी अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अखिलेश साइंटिफिक कारणों से उपवास रखते हैं।
-
बकौल अपर्णा यादव अखिलेश का मानना है कि नौ दिन के उपवास से पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाता है। शरीर के अंदर जितने नुकसानदायक पदार्थ होते हैं वो व्रत रखने से खत्म हो जाते हैं।
